Customised Ads
संरक्षण परिवार की कार्यकारिणी ने आज mrs DM रश्मि जितेंद्र प्रताप सिंह से शिष्टाचार भेंट की

न्याय धारा/कानपुर नगर। बुधवार 11मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी (शीतलाष्टमी), बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। इसका मुख्य उद्देश्य संरक्षण परिवार के आगामी कार्यक्रम में उनको मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करना था। संरक्षण प्रमुख अन्नू आर गोयल ने उनको परंपरा अनुसार पौधा प्रदान किया व संरक्षण सदस्य सुनीता वार्ष्णेय द्वारा हस्त निर्मित उपहार भी भेंट किया।

 संरक्षण की वरिष्ठ सदस्य मीना मेहरोत्रा ने उन्हें संरक्षण का इको फ्रेंडली हस्त निर्मित बैज लगाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया।  डॉक्टर सुमन निगम, ममता रस्तोगी तथा रुपीना मिश्रा ने ,अपनी कला संस्कृति ,साहित्य व पर्यावरण सुरक्षा पर श्रीमती रश्मि जी के साथ विस्तार से चर्चा की।

टिप्पणियाँ