Customised Ads
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा द्वारा “ईद मिलन – IMA कानपुर” कार्यक्रम का आयोजन

न्याय धारा/कानपुर नगर। रविवार 29मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की एकादशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन सायं 4:00 बजे आईएमए भवन, कानपुर में हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक अमिताभ बाजपेई, एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ विपिन टांडा उपस्थित रहे उन्होंने अपने उद्बोधन में आपसी भाईचारे, एकता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर बल दिया।

आईएमए के पदाधिकारियों ने बताया कि ईद इस्लाम का एक प्रमुख पर्व है, जो Eid al-Fitr के रूप में मनाया जाता है और प्रेम, त्याग, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द का संदेश देता है। यह पर्व समाज में एकता, सहयोग और मानवता की भावना को सुदृढ़ करता है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), कानपुर शाखा समय-समय पर अपने सदस्यों के लिए ऐसे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है, जिससे चिकित्सकों के बीच आपसी जुड़ाव, सहयोग एवं भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता, सौहार्द और सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. मोहम्मद जमील, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. गुल शगुफ्ता का प्रमुख योगदान रहा।

इस अवसर पर आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ. शालिनी मोहन, सचिव , डॉ. विशाल सिंह, वित्त सचिव आईएमए सदस्यगण एवं शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं एवं आपसी मेलजोल के माध्यम से भाईचारे का संदेश दिया।

टिप्पणियाँ