Customised Ads
बायोटेक्नोलॉजी के छात्रों द्वारा छात्र उत्सव 'जेनोवेट' का आयोजन

न्याय धारा/कानपुर नगर। सोमवार 16मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। माननीय कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की प्रेरणा से, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी के छात्रों द्वारा दो दिवसीय छात्र उत्सव 'जेनोवेट' का आयोजन किया गया।

आज के इस उत्सव के प्रथम दिन का विधिवत उद्घाटन प्रति-कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी द्वारा किया गया।

यह आयोजन एसएलएसबीटी की छात्र परिषद द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर वर्षा गुप्ता, निदेशक अनुराधा कलानी, सह-निदेशक डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. आलोक पांडेय और सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

उत्सव के पहले दिन आयोजित डॉक्यूमेंट्री, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, प्रस्तुतीकरण, गायन और नृत्य जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम को टीएलएस ऑनलाइन और डी मोबाइल कंपनी द्वारा प्रायोजित किया गया।

टिप्पणियाँ