न्याय धारा/कानपुर नगर। रविवार 08मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की पंचमी, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा आज सायं 7:30 बजे होली मिलन समारोह एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आईएमए परिसर कानपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में चिकित्सकगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। विशेष आकर्षण के रूप में राधा-कृष्ण की टोली के साथ फूलों की होली खेली गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज एवं चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला चिकित्सकों के समर्पण, सेवा भावना और चिकित्सा क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई एवं उन्हें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री नीलिमा कटियार विधायक कल्याणपुर कानपुर ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मानित महिला चिकित्सकों के नाम
- डॉ मीरा अग्निहोत्री
- डॉ अलका शर्मा
- डॉ आरती लालचंदानी
- डॉ किरण पांडे
- डॉ अर्चना भदौरिया
- डॉ रीता मित्तल
- डॉ किरण सिन्हा

साथ ही उपस्थित सदस्यों ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से देखा, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और रोमांच का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर संगीत, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक होली के व्यंजनों के साथ सभी ने उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया। आईएमए पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों से चिकित्सक समुदाय के बीच आपसी संबंध और अधिक मजबूत होते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अनुराग मेहरोत्रा अध्यक्ष, डॉ. शालिनी मोहन सचिव, डॉ. देबज्योति देबरॉय उपाध्यक्ष, डॉ. किरण पांडेय व डॉ. नीलम मिश्रा, चेयरमैन सांस्कृतिक सब कमेटी, डॉ. विशाल सिंह (वित्त सचिव), डॉ. रेनू सिंह गहलौत (सांस्कृतिक सचिव), डॉ. स्मिता सिंह (संयुक्त सांस्कृतिक सचिव), डॉ. डी.के. सिन्हा , डॉ. देबाशीष देबरॉय, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. रोली मोहन, डॉ. राशि मिश्रा, डॉ. हेमलता शुक्ला, डॉ. सपना मेहरोत्रा, डॉ कुणाल सहाय, डॉ. किरण सिन्हा, डॉ. सुभी वरयानी, डॉ. क्षमा शुक्ला, व डॉ. अंतरा देबरॉय आदि लोग उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें