न्याय धारा/कानपुर नगर। गुरुवार 19मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा (भारतीय नव वर्ष) , बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास द्वारा भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम सम्वत 2083 अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज 19 मार्च दिन बृहस्पतिवार को जनपद के कई अलग-अलग स्थान से मंदिरों से भारतीय नव वर्ष गीता संदेश यात्रा निकल गई।
कानपुर के शास्त्री नगर काली मठिया से अरुण मिश्रा के नेतृत्व में भारतीय नव वर्ष गीता संदेश यात्रा निकाली गई विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पांडव नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पूर्ण हुई इसी प्रकार कानपुर दक्षिण दीप तिराहे से यात्रा प्रारम्भ होकर नन्दलाल चौराहा, चावला मार्केट चौराहा, फजलगंज लाजपत नगर होते हुए राधा कृष्ण मंदिर (जे के मंदिर) पांडु नगर पहुंची।
गीता संदेश यात्रा का मार्ग में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। न्यास द्वारा राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ उमेश पालीवाल विगत 5 वर्षों से यह यात्रा निकालकर समाज और देश को एक सकारात्मक विचारों के साथ जोड़ रहे हैं डॉक्टर पालीवाल का मानना है की गीता के ज्ञान से ही देश को सशक्त और समृद्ध बनाया जा सकता है नगर के विभिन्न मंदिरों और क्षेत्र से आई यात्रा का समागम कानपुर के राधा कृष्ण मंदिर जिसका नाम जेके मंदिर है मैं हुआ।
इस अवसर पर नववर्ष सांस्कृतिक महोत्सव एव भजन संध्या का आयोजन प्रान्त संघचालक भवानी भीख जी तिवारी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जसवीर सिंह भाटिया तथा मुख्य वक्ता श्रीधाम अयोध्या के पुरुषोत्तमदास जी महाराज ने गीता के ज्ञान को दैनिक उपयोगिता से जोड़ते हुए बताया उन्होंने कहा गीता जीवन शैली है और कर्म की प्रधानता को प्रमाणित करती है। सांस्कृतिक महोत्सव की रोचकता और भक्ति भाव का वातावरण बनाने में प्रख्यात संगीतकार प्रदीप जी सफल रहे। प्रदीप जी द्वारा गाए गए भजनों ने उपस्थित लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया।
जिसमें प्रभु के भजन देवी गीत के साथ-साथ गीता ज्ञान पर भी प्रकाश डाला गया। भूपेश अवस्थी ने बताया कि शोभा यात्रा का उद्देश्य जन जन को गीता के विचारों से जोड़ना है और नित्य गीता स्वाध्याय हेतु प्रेरित करना है।
महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के प्रयास से आज पूरे नगर में विभिन्न स्थानों से गीता संदेश यात्रा निकाली जा रही है जिसमें विद्यालय के बच्चों को भी शामिल किया गया है। नगर के सभी मंदिर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों को भगवा ध्वज से सजाया गया है।
गीता संदेश यात्रा में प्रमुखरूप से महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी ,गीता संदेश यात्रा प्रभारी अखिलेश शुक्ला, सुरेंद्र गेरा, राधा कृष्ण त्रिपाठी, पी के त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, श्याम सुंदर नैतिक, श्याम बिहारी शर्मा, पी के त्रिपाठी, बी के तिवारी, अशोक शास्त्री, शरद मिश्रा आदि प्रमुखरूप से शामिल हुए।
addComments
एक टिप्पणी भेजें