Customised Ads
हिन्दी काव्य एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

न्याय धारा/कानपुर नगर। शनिवार 14मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की एकादशी, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। दीक्षांत समारोह 2025 के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज द्वारा आयोजित हिन्दी काव्य लेखन एवं हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक तथा कुलसचिव महोदय की ओर से ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज के निदेशक डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी द्वारा प्रदान किया गया। ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र प्राप्त कर विजेता प्रतिभागियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

काव्य लेखन में अस्मिता यादव प्रथम - हिन्दी काव्य लेखन प्रतियोगिता में बीए ऑनर्स हिन्दी की छात्रा अस्मिता यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पार्थ सारथी मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे। मास्टर ऑफ कॉमर्स की छात्रा संदली गुप्ता को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। निबंध लेखन में इंदु सिंह अव्वल-वहीं हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता में एमए हिन्दी की छात्रा इंदु सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स की छात्रा रूचि गुप्ता द्वितीय तथा मोहिनीश त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहे।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद सभी विजेताओं ने कुलपति महोदय, कुलसचिव महोदय तथा स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज के निदेशक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मेरा विश्वविद्यालय मेरी शान है और हिन्दी भाषा मेरी जान है।”छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रतिबद्ध है स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज

इस अवसर पर निदेशक डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि श्रेष्ठतम भाव और श्रेष्ठतम विचार अपनी भाषा में ही सर्वाधिक प्रभावी रूप से व्यक्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज निरंतर अपने विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करता रहेगा। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण और अत्याधुनिक नवाचारों से युक्त शिक्षा का लाभ अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेकर उठाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के संयोजक एवं हिन्दी विभाग प्रभारी डॉ. श्रीप्रकाश ने विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय एवं कुलसचिव महोदय सहित सभी शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. सुमना विश्वास, डॉ. पूजा अग्रवाल, डॉ. ऋचा शुक्ला, डॉ. प्रभात गौरव मिश्रा, डॉ. लक्ष्मण कुमार, डॉ. प्रीति वर्धन दुबे, डॉ. अंजनी कुमार, डॉ. सुमित चौधरी, डॉ. सेजल, डॉ. अभिजित शाहा सहित स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ