न्याय धारा/कानपुर नगर। रविवार 29मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की एकादशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। सुधीर कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना बिल्हौर, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने बताया कि पुलिस आयुक्त महोदय जनपद कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन में व श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये विशेष अभियान के अंतर्गत निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय कमिश्नरेट कानपुर नगर के पर्यवेक्षण में श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर के कुशल निर्देशन में अभियुक्त- दीप कुमार पुत्र मनीराम निवासी दरियापुर थाना बिल्हौर कानपुर नगर उम्र करीब 36 वर्ष को सम्बन्धित मु०नं० 19395/2025 धारा 138 एनआई एक्ट थाना बिल्हौर कानपुर नगर को उसकी दुकान ग्राम दरियापुर थाना बिल्हौर कानपुर नगर से उ0नि0 संदीप कुमार वा उ0नि0 संजय कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त दीप उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें