Customised Ads
महिला आरक्षियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को नुक्कड़ नाटक दिखा कर जागरूक किया गया

न्याय धारा/कानपुर नगर। सोमवार 23मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की पंचमी (चैत्र नवरात्रि उत्सव), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है जिसमें जनपद के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में मेला लगा है माताओं बहनों की इन मंदिरों में भागीदारी चल रही है ऐसे में कानपुर पुलिस द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक किया गया।

मेले परिसर में हुए इस नुक्कड़ नाटक में पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल की उपस्थिति रही जिसमें महिला आरक्षियों की नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेस-2 के अंतर्गत थानाक्षेत्र जूही के बारादेवी मंदिर परिसर में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को नुक्कड़ नाटक दिखा कर जागरूक किया गया।

इस काल खंड में आमजन को महिला सशक्तिकरण सम्बन्धी विभिन्न लाभकारी सरकारी योजनाओं, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक संदेश प्रसारित करते हुए पैम्पलेट वितरित किये गये।

टिप्पणियाँ