न्याय धारा/फर्रुखाबाद। सोमवार 30मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। लखीमपुर खीरी निवासी स्मृति श्रीवास्तव ने पीसीएस 2024 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। स्मृति ने एमएससी कैमिस्ट्री के साथ बीएड डिग्री प्राप्त कर पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर सफलता प्राप्त की।
उन्हें ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी बनाया गया। बताते चलें कि स्मृति श्रीवास्तव के पिता राजीव श्रीवास्तव फर्रुखाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। बेटी की पीसीएस परीक्षा में सफलता पर उतर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल, अध्यक्ष अवनीश चौहान, अमित मिश्रा, मुन्ना लाल यादव, देवेंद्र यादव, राजेश यादव, राकेश यादव, निर्देश गंगवार, अश्विनी चतुर्वेदी, उपेंद्र गंगवार, विकास गंगवार, श्याम सिंह, सुशील माथुर,ओम सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह आदि ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

addComments
एक टिप्पणी भेजें