Customised Ads
चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी पर्व को लेकर समन्वय बैठक आयोजित

न्याय धारा/कानपुर नगर। बुधवार 18मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तदुपरि अमावस्या, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। पुलिस कार्यालय स्थित सभागार, कानपुर नगर में आगामी चैत्र नवरात्रि अंग्रेजी कैलेंडर अनुसार 19 मार्च से प्रारम्भ एवं रामनवमी 26/27 मार्च के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रघुबीर लाल पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा की गई।

इस बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अग्निशमन जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, धर्मगुरु, गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यक्रम आयोजक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ