न्याय धारा/कानपुर नगर। शुक्रवार 06मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की तृतीया, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्रीय समन्वय बैठक में शामिल होने दूसरी बार शहर आये केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के जाजमऊ गंगा पुल पर पहुंचते ही भाजपाइयों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पंकज चौधरी की एक झलक पाने को उत्सुक दिखाई दिए।
भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में दक्षिण जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने ढोल, नगाड़ों की थाप के बीच पुष्पवर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने अंगवस्त्र पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत किया।
पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में स्वागत और चेहरा दिखाने के लिए होड़ लगी रही। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुला कर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों लिए अभी कमर कस कर जुट जाएं। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत ने न केवल संगठन की मजबूती को दर्शाया, बल्कि कार्यकर्ताओं और शहरवासियों के उत्साह, समर्पण एवं अपार जनसमर्थन का भी जीवंत प्रदर्शन किया।
प्रमुख रूप से महापौर प्रमिला पांडेय, पूनम द्विवेदी, रघुनंदन भदौरिया, उपेंद्र पासवान, जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें