न्याय धारा/कानपुर नगर। गुरुवार 12मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की नवमी, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की एनएसएस 5वीं यूनिट (डॉ. बी. सी. रॉय) द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सप्तम एवं समापन दिवस उत्साह, रचनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक जागरूकता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो॰ विनय कुमार पाठक जी की प्रेरणा एवं संरक्षण और मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
दिवस की शुरुआत एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ हुई, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने एक साथ गीत गाकर सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। प्रथम सत्र में विद्यालय के बच्चों के लिए *कविता पाठ एवं चित्रकला प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को अपनी अभिव्यक्ति और कला को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा *“एनएसएस कैंप की महत्ता” विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक* प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, समाज सेवा के महत्व एवं युवाओं की भूमिका को दर्शाया गया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों को उनके भविष्य एवं करियर के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत त्रिवेदी, राहुल अग्रवाल, मनोज कुमार तथा कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्रोफेसर प्रकाश नारायण पाण्डेय ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन एवं सही मार्गदर्शन के महत्व के बारे में बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन चरण में प्रधानाचार्य एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्रोफेसर प्रकाश नारायण पाण्डेय द्वारा कविता एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार (Consolation Prize) प्रदान किए गए।इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्रोफेसर प्रकाश नारायण पाण्डेय द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही एनएसएस स्वयंसेवकों की ओर से विद्यालय परिसर के लिए सामाजिक जिम्मेदारी के तहत एक छत वाला पंखा भेंट स्वरूप प्रदान किया गया, जिससे विद्यालय के विद्यार्थियों को सुविधा प्राप्त हो सके। इस अवसर पर राजापुरवा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस प्रकार एनएसएस डॉ. बी. सी. रॉय यूनिट के सात दिवसीय विशेष शिविर का सप्तम दिवस एवं समापन समारोह सेवा, शिक्षा, रचनात्मकता एवं सामाजिक सहयोग के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


addComments
एक टिप्पणी भेजें