निरीक्षण के क्रम में फज़लगंज चौराहा, जरीब चौकी चौराहा, झकरकट्टी बस अड्डा, टाटमिल चौराहा, बगाही चौराहा, किदवई नगर चौराहा, यशोदा नगर चौराहा, नौबस्ता चौराहा तथा रामादेवी चौराहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्योहार के काल खंड में बढ़ने वाली भीड़ एवं यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों के निर्धारण, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग तथा आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा प्रशासन का सहयोग करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

addComments
एक टिप्पणी भेजें