न्याय धारा/अजीतमल औरैया। मंगलमय 31मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। कस्बा बाबरपुर स्थित नारायणी गेस्ट हाउस में मंगलवार को सुंदरकाण्ड पाठ एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सायं 4 बजे सुंदरकाण्ड पाठ से हुई, जिसमें भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए पाठ किया। पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा तथा “जय श्रीराम” के उद्घोष से परिसर गूंज उठा।
सुदरकाण्ड पाठ के उपरांत श्री अनिल दीक्षित के सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने श्री दीक्षित को माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं अनिल दीक्षित के स्नेहीजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें