Customised Ads
संरक्षण परिवार के सदस्यों को एक शिष्टाचार सभा में सम्मानित किया गया
न्याय धारा/कानपुर नगर। रविवार 01मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी (होलाष्टमी प्रारम्भ), बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर।
संरक्षण परिवार व सेकंड इनिंग विमेन थिएटर के सदस्य विभिन्न कार्यक्रमों में हुए सम्मानित। साई एप्पलवुड पब्लिक स्कूल के पूर्व में आयोजित वार्षिक उत्सव में उपस्थित हुए संरक्षण परिवार के सदस्यों को स्कूल की एमडी डॉ सुमन निगम ने एक शिष्टाचार सभा में सम्मानित किया।

संरक्षण प्रमुख अन्नू आर गोयल व कार्यकारिणी की वरिष्ठ सदस्य मीना मेहरोत्रा, सुनीता वार्ष्णेय तथा सुमन बाजपेई को संरक्षण की परंपरा अनुसार पौधा व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
स्कूल प्रबंधक प्रतीक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए धन्यवाद पत्र भेजे तथा होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।
संस्कार भारती संस्था द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में रूपीना मिश्रा व बसंती गुप्ता को सम्मानित किया गया। 
संजोग कुछ ऐसा रहा कि दोनों ही कार्यक्रमों की मुख्य अतिथि विधायिका श्रीमती नीलम कटिहार रही, जिन्होंने अंग वस्त्र वी पौधा प्रदान कर सम्मानित किया।
टिप्पणियाँ