न्याय धारा/कानपुर नगर। बुधवार 18मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तदुपरि अमावस्या, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। सेन्ट्रल जोन कार्यालय पर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा अपराध संबंधी समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त सेन्ट्रल श्रीमती अर्चना सिंह तथा जोन के विभिन्न थानों के विवेचक उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विस्तृत समीक्षा करते हुए निम्न बिंदुओं पर समेकित रूप से चर्चा की गई—
- लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।
- वांछित/इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी तथा हिस्ट्रीशीटर एवं टॉप-10 अपराधियों की सतत निगरानी करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
- महिला एवं बाल अपराधों, संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट, डकैती, वाहन चोरी आदि) तथा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु ठोस रणनीति बनाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
- अवैध शराब, मादक पदार्थों , जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाने पर बल दिया गया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें