न्याय धारा/कानपुर नगर। रविवार 08मार्च 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की पंचमी, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, रामपुर नरुवा (बिल्हौर) में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा रविवार को वीएनएसडी इंटर कॉलेज, कानपुर नगर में सकुशल संपन्न हो गई।
अपर श्रम आयुक्त, कानपुर मंडल ने बताया कि विद्यालय में कुल 226 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की गई है, जिसमें कक्षा 6 की 160 और कक्षा 9 की 66 सीटें शामिल हैं। इन सीटों के लिए कुल 1199 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1131 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जबकि 68 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि कानपुर नगर केंद्र पर पंजीकृत 492 परीक्षार्थियों में से 459 ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

addComments
एक टिप्पणी भेजें