न्याय धारा/कानपुर नगर। सोमवार 02मार्च 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तदुपरि पूर्णिमा (होलाष्टमी प्रारम्भ), बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। मिडिल-ईस्ट क्षेत्र में वर्तमान में उत्पन्न युद्ध एवं सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों के दृष्टिगत जनपद कानपुर नगर के ऐसे नागरिकों का अद्यतन विवरण संकलित किया जा रहा है, जो ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, सऊदी अरब, कुवैत, इराक, इजरायल, कतर अथवा अन्य मिडिल-ईस्ट देशों में निवासरत, कार्यरत, अध्ययनरत, यात्रा पर गए हुए, अस्थायी रूप से ठहरे हुए अथवा किसी कारणवश वहाँ फंसे हुए हैं। साथ ही हाल ही में उक्त देशों से भारत लौटे नागरिकों का विवरण भी अपेक्षित है।
इस पहल का उद्देश्य संभावित आपात परिस्थितियों में प्रभावित नागरिकों से त्वरित संपर्क स्थापित करना, आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करना तथा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के स्तर पर समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना है।
जनपद के नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य, रिश्तेदार अथवा परिचित उपर्युक्त देशों में वर्तमान में मौजूद है, तो उनका निम्न विवरण अविलंब उपलब्ध कराएं—नाम, पासपोर्ट संख्या, वर्तमान देश/शहर, स्थानीय संपर्क नंबर, भारत में स्थायी पता, भारत में परिजन का संपर्क नंबर तथा वर्तमान स्थिति (निवासरत/कार्यरत/यात्रा पर/फंसे हुए/हाल ही में लौटे)।
सूचना जिलाधिकारी कानपुर नगर की ईमेल आईडी dmkap@nic.in पर अथवा संबंधित तहसील कार्यालय, उप जिलाधिकारी कार्यालय तथा निम्न दूरभाष/मोबाइल नंबरों पर उपलब्ध कराई जा सकती है—
महत्वपूर्ण संपर्क विवरण
- जिलाधिकारी, कानपुर नगर दूरभाष: 0512-2304436, 9454417554
- अपर जिलाधिकारी (नगर) मोबाइल: 9454416400
- अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मोबाइल: 9454417625
- अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) मोबाइल: 9454416409
- अपर जिलाधिकारी (भू-अध्याप्ति) मोबाइल: 9454416399
- अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) मोबाइल: 9454416401
- अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) मोबाइल: 9454416402
- अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) मोबाइल: 9454416403
- अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) मोबाइल: 9454416404
- अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम) मोबाइल: 9454416405
- अपर नगर मजिस्ट्रेट (षष्ठम) मोबाइल: 9454416406
- अपर नगर मजिस्ट्रेट (सप्तम) मोबाइल: 9454416407
- उप जिलाधिकारी, सदर मोबाइल: 9454416385
- उप जिलाधिकारी, घाटमपुर मोबाइल: 9454416387
- उप जिलाधिकारी, बिल्हौर मोबाइल: 9454416386
- उप जिलाधिकारी, नर्वल मोबाइल: 9454416395
यह सूचना नागरिकों की सुरक्षा एवं जनहित के दृष्टिगत जारी की जा रही है। सभी संबंधित नागरिकों से अनुरोध है कि वे समयबद्ध रूप से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

addComments
एक टिप्पणी भेजें