Customised Ads
जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त महोदय

न्याय धारा/कानपुर नगर। बुधवार 18मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तदुपरि अमावस्या, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। आज पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई के काल खंड में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता से सुना। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त महोदय ने प्रत्येक प्रकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की।

पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा प्राप्त समस्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सतत निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियत समयसीमा के भीतर वैधानिक एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

महोदय ने जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया तथा कहा कि प्रत्येक फरियादी को सम्मानपूर्वक सुना जाए और उसे उचित समाधान उपलब्ध कराया जाए, जिससे आम नागरिकों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

टिप्पणियाँ