Customised Ads
संजय वन हेलीपैड पर योगी ने भाजपाइयों से की मुलाकात

न्याय धारा/कानपुर नगर। शुक्रवार 06मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की तृतीया, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक महेश त्रिवेदी के यहां से वापस लखनऊ प्रस्थान से पूर्व दोपहर 2.40 बजे संजय वन हेलीपैड पर भाजपा दक्षिण के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्षों से मुलाकात कर हालचाल लिए। 

माना जा रहा है कि यूजीसी प्रकरण के बाद जनता में परिवर्तित हो रहे दृष्टिकोण और बोट बैंक की क्षतिपूर्ति के लिए संपर्क आवश्यक है और इससे संगठनात्मक मजबूती भी मिलेगी।

यहां राम बहादुर यादव, सुनील नारंग, रीता शास्त्री, गणेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला, अरविंद वर्मा, अर्जुन एरिया, विनोद मिश्रा, संजय कटियार, वीरेंद्र दिवाकर, विनय मिश्रा, राजन चौहान आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ