न्याय धारा/कानपुर नगर। शुक्रवार 27मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी (रामनवमी उत्सव), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। रामनवमी के शुभ अवसर पर, संरक्षण परिवार ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सामूहिक कन्या भोज का आयोजन किया।
यह आयोजन तिलक नगर स्थित वरिष्ठ सदस्य अरुणा गर्ग जी के घर पर संपन्न हुआ। कन्या भोज में लगभग 25 कन्याएं और 15 लांगुर ने भोजन किया।
रिमझिम वर्षा की फुहार के मध्य संरक्षण प्रमुख अन्नू गोयल ने सभी बालक बालिकाओं को सचिव मीना मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष सुमन निगम के साथ, तिलक लगाया गया, उनके पैर छुए और उन्हें विभिन्न तरह के उपहार प्रदान किए। संरक्षण पारिवारिक सदैव अपनी परंपराओं और संस्कृति को निभाने के लिए अग्रसर रहता है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें