न्याय धारा/अजीतमल, औरैया। शुक्रवार 06मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की तृतीया, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। जनपद औरैया के विकासखंड अजीतमल के ग्राम पंचायत अमावता की प्रसिद्ध फाग टोली ने इस बार होली पर्व पर अपने सुर और रंगों से पूरे क्षेत्र का दिल जीत लिया। ढोलक, हारमोनियम और झांझ की मधुर धुनों के साथ गाए गए पारंपरिक फाग गीतों ने गांव की गलियों और चौपालों को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल में बदल दिया।
इसी क्रम में गांव में अमर बहादुर सिंह सेंगर (अड्डा वाले) के घर आयोजित फाग कार्यक्रम में भी टोली ने शानदार प्रस्तुति दी। ढोलक की थाप और पारंपरिक फाग गीतों पर ग्रामीण देर रात तक झूमते रहे और होली की उमंग पूरे माहौल में दिखाई दी।
फाग टोली के कलाकारों ने देहाती अंदाज़ में ऐसे मनमोहक फाग प्रस्तुत किए कि बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश भी दिया, जिससे माहौल और अधिक उल्लासपूर्ण हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि अमावता की फाग टोली अब केवल गांव तक सीमित नहीं रही, बल्कि आसपास के गांवों में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी है। “हमारी संस्कृति हमारी पहचान है” के संदेश के साथ आयोजित होली मिलन समारोह में टोली ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता, रामलखन सिंह, पुतुआ सिंह, मेवा लाल बाथम, ध्यान पाल सिंह, रतीभान सिंह, अन्नू बाथम, उमाशंकर, सुरेश सिंह सेंगर, सुरेंद्र सेंगर, विश्वनाथ, बॉबी सेंगर, गुरुदेव, बहोरन, अजय पाल, अमित, जंटर गुरु जी, रिंकू फौजी, सुमित, गोविंद, बदले गुप्ता, अतुल, अनुज, पप्पू पंडित सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें