न्याय धारा/कानपुर नगर। शुक्रवार 20मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया (भारतीय नव वर्ष), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना क्षेत्र बजरिया स्थित मरकाजी ईदगाह (बेनाझाबर मार्ग) का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय महोदय द्वारा ईदगाह के आयोजकों, धर्मगुरुओं एवं प्रबंधन समिति के साथ संवाद स्थापित कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा नमाज के समय श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी बजरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
महोदय द्वारा थाना बजरिया में जाकर ड्यूटी चार्ट का अवलोकन कर सुरक्षा एवं ड्यूटी के दौरान सतर्कता सम्बंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही कल ड्यूटी के दौरान धारण करने हेतु दंगा निरोधी उपकरण को चेक किया गया व पोस्टर पार्टी को उनके कर्तव्यों से अवगत कराते हुए सतर्क दृष्टि रखने के लिए निर्देशित किया गया।
समस्त व्यवस्थाओं को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

addComments
एक टिप्पणी भेजें