Customised Ads
आईएमए में कार्डियो-रीनल-हेपेटिक अक्ष पर विशेषज्ञ व्याख्यान

न्याय धारा/कानपुर नगर। शनिवार 14मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की एकादशी, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) कानपुर द्वारा आज एक सीएमई कार्यक्रम का आयोजन जितेन्द्र कुमार लोहिया ऑडिटोरियम में किया गया। देश के प्रसिद्ध हेपेटोलॉजिस्ट एवं गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. गौरव पांडे, प्रोफेसर, संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (SGPGIMS), लखनऊ, ने “कार्डियो-रीनल-हेपेटिक अक्ष (Cardiorenal-Hepatic Axis)” विषय पर अपना  व्याख्यान प्रस्तुत किया।

आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इस बीमारी के विषय में बताया। आज के विषय पर डॉ विकास सेंगर सीनियर ने प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम का संचालन आईएमए कानपुर के वैज्ञानिक सचिव डॉ दीपक श्रीवास्तव ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन आईएमए कानपुर की संयुक्त सचिव डॉ गुल्सगुफ्ता ने दिया। आज के कार्यक्रम के चेयरपर्सन एवं मॉडरेटर डॉ. अर्चना भदौरिया, सीनियर कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट एवं निदेशक, लोटस हॉस्पिटल, कानपुर, डॉ. विकास सेंगर सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट, कानपुर, निदेशक, मेडीहेल्प हॉस्पिटल, कानपुर एवं डॉ. अवधेश शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, LPS इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी, कानपुर थे।

इस व्याख्यान में डॉ. पांडे हृदय, किडनी और यकृत के बीच जटिल जैविक संबंधों तथा इन अंगों की बीमारियों के आपसी प्रभाव पर प्रकाश डालेंगे। वे विशेष रूप से यह बताएंगे कि कैसे एक अंग की बीमारी दूसरे अंगों की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकती है, और ऐसे रोगियों के प्रबंधन में बहु-विषयक (multidisciplinary) दृष्टिकोण क्यों आवश्यक है। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों को नवीनतम शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों तथा समन्वित देखभाल के महत्व सेअवगत कराना है, जिससे जटिल रोगों से पीड़ित मरीजों के उपचार में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

इस अवसर पर डॉ. ए. सी. अग्रवाल, चेयरपर्सन, साइंटिफिक सब कमेटी, डॉ. प्रीति आहूजा,उपाध्यक्ष एवं प्रभारी साइंटिफिक सब कमेटी, डॉ. विशाल सिंह, वित्त सचिव, डॉ. कुश पाठक, संयुक्त वैज्ञानिक सचिव, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, वैज्ञानिक सचिव आदि लोग उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ