न्याय धारा/फर्रुखाबाद। मंगलवार 10मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी (गंगा मेला) , बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान एवं गणित विषयों की सीधी भर्ती में 13 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिलाई नौकरी।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ फर्रुखाबाद के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि संदीप द्विवेदी उनके साले हैं और 13 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से उन्हें शिक्षक पद पर नौकरी मिली।
कायमगंज नगर के प्रतिष्ठित एपी पब्लिक स्कूल के शिक्षक संदीप द्विवेदी का जारी सूची में चयनित होने पर उनके परिजनों, रिश्तेदारों एवं मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। सीमा शुक्ला, गौरी पाठक, शालिनी, अंजू तिवारी, लीना, सीमा द्विवेदी , युक्ता शुक्ला,मुकेश दुबे, गोपाल कृष्ण पाठक ने उनके आवास पहुंच कर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

addComments
एक टिप्पणी भेजें