Customised Ads
रामनवमी के पर्व पर पनकी धाम से बजरंग दल द्वारा भव्य शोभायात्रा जय श्री राम की गर्जना के साथ निकाली गयी

न्याय धारा/कानपुर नगर। शुक्रवार 27मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी (रामनवमी उत्सव), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर।  पनकी  में रामनवमी के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बजरंग दल द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया पूरा क्षेत्र भगवाध्वजों और जय श्री राम के गर्जना से गुंजायमान हो उठा।
पनकी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर उस समय वातावरण पूरी तरह से भक्तिभाव से सराबोर हो गया जब बजरंग दल ने विशाल और जोशीला जुलूस निकाला जय श्री राम के गगन भेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंज उठा हर तरफ भगवा रंग की छटा देखने को मिली जुलूस पनकी गंगागंज से होकर सुंदर नगर, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक, बी ब्लॉक, गणेश शंकर विद्यार्थी नगर होते हुए निकाला गया। जुलूस में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था डीजे की धुनो पर थिरखते कार्यकर्ताओं हाथों पर भगवा झंडा माथे पर तिलक मानो पूरा पनकी राममय हो गया हो भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और बाबा बजरंगबली की भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओ का मन मोह लिया।शोभा यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी रास्तों में लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया कई जगह भंडारे व जलपान की व्यवस्था की गई जिससे श्रद्धालुओ में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजनकर्ता नरेश सिंह तोमर ने बताया कि पंचमुखी हनुमान पनकी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर जितेंद्र दास कार्यक्रम का शुभारंभ कर जुलूस को आगे बढ़ाया उन्होंने कहा कि यह जुलूस आस्था का प्रदर्शन नहीं बल्कि समाज में एकता और सनातन संस्कृति की गौरव को दिखाने का माध्यम है।

सुरक्षा के लिहाज से पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया, पनकी धाम चौकी दिवाकर पांडे, अनुराग तिवारी सब इंस्पेक्टर प्रभात कुमार मिश्रा, जयराम मिश्रा एवं समस्त पनकी फोर्स पूरी तरह से चौकन्ना नजर आयी पुलिस बल की तैनाती शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से निकलने में सफल रही।

टिप्पणियाँ