पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव
न्याय धारा/कानपुर नगर। रविवार 29मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की एकादशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। थाना ग्वालटोली क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 29/03/2026 को दो व्यक्तियों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। दोनों व्यक्ति एक ही मकान में किराये पर निवास कर रहे थे। एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की गई, जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं थी घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
थाना ग्वालटोली पर प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर अभियोग को हत्या की धाराओं में परिवर्तित कर दिया गया है। नामजद अभियुक्तों में से दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तीन टीमें गठित की गई हैं। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा पूछताछ में प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

addComments
एक टिप्पणी भेजें