न्याय धारा/कानपुर नगर। शनिवार 28मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की दसमी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 08 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 03 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
आज की गयी कार्यवाही का विवरण-
- राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 04 ट्रक, 02 बस, 55 चार पहिया/दो पहिया 61 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया ।
- राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 05 ट्रक, 11 बस, 133 चार पहिया/दो पहिया 149 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया ।
- गंगा बैराज पर 54 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया ।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आमजनमानस से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें-
- रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं ।
- वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
- सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें ।
- ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें ।
- यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें।
- शराब पीकर वाहन न चलायें ।
- नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है।
"सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है-नियमों का पालन करें व दूसरों को भी प्रेरित करें।"
जनता से अपील की यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल / हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें -
1. ट्रैफिक कंट्रोल रूमः 9305104340
2. ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9305104387
"सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें। आपकी जागरूकता, आपकी संवेदनशीलता और आपकी त्वरित प्रतिक्रिया किसी के अनमोल जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।"


addComments
एक टिप्पणी भेजें