न्याय धारा/कानपुर नगर। बुधवार 25मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी (चैत्र नवरात्रि उत्सव), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा रामनवमी एवं नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना किदवई नगर / थाना जूही अंतर्गत बारा देवी मंदिर, मेले एवं जवारा जुलूस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
महोदय द्वारा जवारा जुलूस ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को चेक किया गया व पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ड्यूटी में लगाए गए पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस काल खंड में सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा एवं सम्बंधित प्रभारी निरीक्षक व पुलिस बल उपस्थित रहा।

addComments
एक टिप्पणी भेजें