न्याय धारा/कानपुर नगर। बुधवार 25मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी (चैत्र नवरात्रि उत्सव), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। आज जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य विषय मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रशिक्षण बैठकों की रूपरेखा तय करना रहा। जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से संपन्न कराए जाएं, ताकि संगठन की कार्यशैली और विचारधारा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंडल के लिए एक-एक जिला पदाधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। ये प्रभारी अपने-अपने मंडलों में प्रशिक्षण बैठकों के आयोजन, समन्वय एवं सफल संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे।
जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन की रीढ़ होते हैं और इनके माध्यम से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा और कार्यकुशलता प्राप्त होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करें।

addComments
एक टिप्पणी भेजें