न्याय धारा/कानपुर नगर। मंगलवार 24मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी (चैत्र नवरात्रि उत्सव), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित CSJM इनोवेशन फाउंडेशन (CSJMIF) एवं Bary Center Technology Pvt. Ltd. (BaryTech) के मध्य मंगलवार को महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते का मुख्य उद्देश्य नवाचार एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाना है, जिसके अंतर्गत BaryTech द्वारा विभिन्न उभरते एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टार्टअप्स को वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा।
यह सहयोग विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), सस्टेनेबिलिटी तथा अन्य उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में कार्यरत स्टार्टअप्स के विकास को तेज गति देगा। इस पहल के माध्यम से स्टार्टअप्स को न केवल आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि उन्हें उद्योग से जुड़ाव, मेंटरशिप एवं स्केलेबिलिटी के अवसर भी प्राप्त होंगे। उक्त समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर सीसएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक द्वारा, तथा Bary Center Technology Pvt. Ltd. की ओर से दिव्यांशु भारद्वाज, विधिक सलाहकार द्वारा किए गए। कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने स्टार्टअप्स के लिए इस समझौता ज्ञापन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगी।यह साझेदारी क्षेत्रीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और युवा उद्यमियों को अपने विचारों को व्यावसायिक रूप देने में सहायता प्राप्त होगी।
इस अवसर पर डॉ. शिल्पा देशपांडे (निदेशक), प्रो. बृष्टि मित्रा (निदेशक), डॉ. दिव्यांश शुक्ला (सीईओ, CSJMIF), अंशु सिंह (सीआइओ), डॉ. सिद्धांशु राय (निदेशक),पीयूष सिंह, डॉ. विवेक सचान, प्रभाकर सिंह, शैलेंद्र यादव, अनिल त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें