Customised Ads
श्री बालाजी विद्या निकेतन में नन्हे नन्हे बच्चों का परंपरागत होली मिलन समारोह लुभा गया

न्याय धारा/कानपुर नगर। सोमवार 02मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तदुपरि पूर्णिमा (होलाष्टमी प्रारम्भ), बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। आज नन्हे नन्हे प्यारे प्यारे बच्चों का श्री बालाजी विद्या निकेतन मौनी घाट में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भक्त शिरोमणि स्वयं प्रकाश अग्निहोत्री जी (गोपाल भैया) के सानिध्य में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

विद्यालय के प्रबंधक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय प्रबंधक महासभा उत्तर प्रदेश के महामंत्री भक्त शिरोमणि स्वयं प्रकाश अग्निहोत्री जी के आगमन पर विद्यालय के स्टाफ द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र से विशिष्ट स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरा अनुसार माननीय प्रबंधक जी के द्वारा विद्यालय संस्थापक स्वर्गीय प्रेमचंद अग्निहोत्री एवं मां गायत्री देवी की माल्यार्पण तथा पूजन द्वारा शुरू हुआ। इसके पश्चात विद्यालय में नन्हे मुन्ने बच्चों ने होली मिलन के पावन अवसर पर अपनी प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन किया। बच्चों के द्वारा किए जा रहे रंगारंग कार्यक्रम में नृत्य, गायन, भाषण आदि सम्मिलित रहे। बच्चों द्वारा कलात्मक प्रस्तुति प्रबंधक जी को आकर्षित करने में सफल रही। मुख्य अतिथि गोपाल भैया द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया और उन्होंने प्रत्येक बच्चों के प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उचित पुरस्कार प्रदान किया।विद्यालय प्रबंधक स्वयं प्रकाश अग्निहोत्री जी ने इस अवसर पर विद्यालय का स्वर्णिम इतिहास बताते हुए जानकारी से सबको अवगत कराया। इसके पश्चात स्वयं प्रबंधक महोदय ने प्रत्येक बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान और अनेक उपहार के साथ होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का विमोचन विद्यालय उप प्रबंधक अविरल अग्निहोत्री की देख रेख में तथा संचालक बृजेंद्र सिंह यादव, राघव द्विवेदी, स्तुति मिश्रा, कनक, श्रद्धा पांडे इत्यादि सभी शिक्षकों द्वारा और उनके सहयोग से विधि विधान पूर्वक संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ