Customised Ads
रामनवमी एवं नवरात्र पर्व के दृष्टिगत जुलूस/रूट मार्च व्यवस्थाओं के संबंध में निरीक्षण एवं बैठक

न्याय धारा/कानपुर नगर। गुरुवार 19मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा (भारतीय नव वर्ष) , बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना क्षेत्र बेकनगंज स्थित सद्भावना चौकी पर रामनवमी के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस के आयोजकों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर विस्तृत वार्ता की गई। 

इस दौरान जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

महोदय द्वारा आयोजकों से समन्वय बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने एवं प्रशासन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही महोदय द्वारा थाना चमनगंज क्षेत्र में नवरात्र के दौरान निकाले जाने वाले जवारों के जुलूस/शोभायात्रा के रूट मार्च  का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मार्ग की स्थिति, संवेदनशील स्थानों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया। आयोजकों से संवाद कर उनके सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा सर्वसंबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महोदय द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जुलूस/रूट मार्च के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाए तथा आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि) की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रीमती अर्चना सिंह थाना प्रभारी बेकनगंज व चमनगंज  सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ