न्याय धारा/कानपुर नगर। मंगलवार 10मार्च 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी (गंगा मेला) , बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। स्वतंत्रता आंदोलन एवं आंदोलनकारियों की याद दिलाता हुआ कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला होली मिलन समारोह आज पावन गंगा तट सरसैया घाट पर भगवान परशुराम महासभा के कैंप में राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र अवस्थी जी के साथ महासभा के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मेले में आए हुए कानपुर महानगर के गणमान्य बंधुओं को गले लगा कर होली एवं गंगा मेले की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला हम सबको सदैव इस बात के लिए प्रेरित करता है कि देश की आन बान शान के लिए हमें बिना एक पल गंवाए सदैव संघर्ष के लिए तैयार रहना है।आजादी के नायकों को याद करते हुए सभी लोगों ने आपसी प्रेम भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला,सुधीश शुक्ला राधे राधे, अशोक शुक्ला,अशोक कुमार मिश्रा, बयुवा द्विवेदी, अमित मिश्रा, के के शुक्लाआदि उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें