न्याय धारा/कानपुर नगर। बुधवार 18मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तदुपरि अमावस्या, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET) में चल रहे तीन दिवसीय तकनीकी महोत्सव “रोबो रम्बल 3.0” के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
अंतिम दिन पिक एंड प्लेस प्रतियोगिता का आयोजन इनोवेशन सेल में किया गया, जहाँ प्रतिभागियों ने रोबोट्स के माध्यम से वस्तुओं को सटीकता और समय-सीमा के भीतर स्थानांतरित करने की अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया।
रोबो सॉकर फाइनल और रोबो वॉर फाइनल ओपन एयर थिएटर (OAT) में आयोजित किए गए, जहाँ टीमों के बीच कड़े और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने को मिले। दर्शकों की उपस्थिति और उत्साह ने पूरे माहौल को जीवंत बनाए रखा।वहीं लाइन फॉलोइंग रोबोट (LFR) प्रतियोगिता का आयोजन एल-1 हॉल में किया गया, जो छात्रों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रही। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के रोबोट्स को निर्धारित ट्रैक पर बिना रुके और बिना भटके आगे बढ़ना होता है। इसमें सेंसर की सटीकता, प्रोग्रामिंग और कंट्रोल का विशेष महत्व होता है। कई टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रोबोट्स को तेज़ और सटीक तरीके से ट्रैक पूरा कराया, जिससे प्रतियोगिता काफी रोचक बनी रही।इसके अतिरिक्त ई-स्पोर्ट्स फाइनल आईटी लैब में आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी गेमिंग स्किल्स और टीमवर्क का प्रदर्शन किया।दिन के तकनीकी कार्यक्रमों के बाद शाम को हेलिपैड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। Red Bull Juggernaut, पावर-पैक्ड DJ नाइट और कलाकार “लेखक” द्वारा लाइव कॉन्सर्ट ने माहौल को पूरी तरह उत्सव में बदल दिया। बड़ी संख्या में छात्रों ने इन कार्यक्रमों में भाग लिया और देर शाम तक कार्यक्रम का आनंद लिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, संकाय सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।निदेशक डॉ आलोक कुमार प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अजय तिवारी एवं डॉ शाह आलम ने बताया रोबो रम्बल 3.0 का तीसरा दिन तकनीकी प्रतियोगिताओं और मनोरंजन के संतुलित आयोजन के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



addComments
एक टिप्पणी भेजें