न्याय धारा/कानपुर नगर। मंगलमय 31मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी, बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। लालच जब इतना बढ़ जाए कि मानव अंगों के अवैध व्यापार डॉक्टरी पेशा से जुड़े लोग करने लगे जबकि डॉक्टर को भारतीय समाज में भगवान का रूप माना जाता है तो आम जनता का भरोसा किस पर रह जाएगा ऐसा ही एक मामला थाना-रावतपुर से प्रकाश में आया है पुलिस कमिश्नर ने पत्रकारों को प्रेस वार्ता कर इस घटना का खुलासा किया है।
अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल महोदय के निर्देश पर डीसीपी वेस्ट एवं एसीपी कल्याणपुर के नेतृत्व में थाना रावतपुर पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया गया।
कार्यवाही के दौरान कल्याणपुर-रावतपुर क्षेत्र से कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 04 अस्पताल संचालक शामिल हैं। वहीं, इस प्रकरण में संलिप्त अन्य 04 डॉक्टरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में अब तक लगभग 40 से 50 किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने की आशंका है। पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है, जिससे इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों एवं संस्थानों की भी पहचान की जा सके।
शीघ्र ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए प्रकरण का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें