Customised Ads
सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 27 मार्च को परमिट एवं पंजीकरण मामलों के लिए

न्याय धारा/कानपुर नगर। बुधवार 18मार्च 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तदुपरि अमावस्या, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। सम्भागीय परिवहन अधिकारी राकेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त, कानपुर मण्डल, कानपुर की अध्यक्षता में सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण, कानपुर की बैठक दिनांक 27 मार्च 2026 को अपरान्ह 05:00 बजे आयुक्त शिविर कार्यालय, छः बंगलिया, आर्यनगर, कानपुर में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बैठक में कैरेज बाई रोड एक्ट, 2007 के अंतर्गत “कॉमन कैरियर” के पंजीकरण हेतु प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर विचार किया जाएगा। साथ ही, उक्त अधिनियम के तहत पंजीकरण नवीनीकरण से संबंधित आवेदनों पर भी निर्णय लिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 84 के अंतर्गत निर्धारित परमिट की शर्तों के उल्लंघन के मामलों में धारा 86 के तहत परमिटों के निलंबन अथवा निरस्तीकरण पर भी विचार किया जाएगा। सर्वसम्बन्धित व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि वे बैठक में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

बैठक में कानपुर नगर के मेट्रो स्टेशनों से जुड़े नवसृजित नगर बसों के संचालन विषय पर भी चर्चा प्रस्तावित है। इसके अलावा, अध्यक्ष की अनुमति से अन्य बिंदुओं पर भी विचार किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ