न्याय धारा/कानपुर नगर। मंगलवार 17मार्च 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पाण्डुनगर, कानपुर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार निदेशालय उ.प्र. कौशल विकास मिशन लखनऊ द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाण्डुनगर कानपुर नगर को कंस्ट्रक्शन सेक्टर में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशीयन एवं कैपिटल गुड्स सेक्टर में फिटर-फैब्रीकेशन जॉब रोल में 390 घण्टे के निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया है।
जिसमें 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, अपने समस्त शैक्षणिक प्रपत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण-पत्र एवं अन्य प्रमाण-पत्रों सहित किसी भी कार्य दिवस में संस्थान के कौशल विकास मिशन कार्यालय में उपस्थित होकर अपना ऑफ लाइन एवं ऑन लाइन आवेदन जमा कर सकते है। प्रशिक्षण हेतु कुल आवंटित 25-25 सीटों पर प्रवेश उ.प्र. कौशल विकास मिशन द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर दिया जायेगा। किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में संस्थान के कौशल विकास मिशन कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें