Customised Ads
महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ 21 महिला विभूतियों' को सम्मान

न्याय धारा/कानपुर नगर। रविवार 08मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की पंचमी, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वीमेन इम्पावरमेन्ट फाउन्डेशन द्वारा सांस्कृतिक संगीतमय संध्या का कानपुर के खलासी लाइन में स्थित शास्त्री भवन मे आयोजन किया गया है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ 21 महिला विभूतियों' को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि को-चेयरपर्सन पीएसआईटी कानपुर श्रीमती निर्मला सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महिलाओं के उत्थान की बात कही।

इस अवसर पर फाउन्डेशन द्वारा थियेटर आर्टिस्ट तथा डायरेक्टर के लिए वरिष्ठ रंगकर्मी अनीता श्रीवास्तव को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती निर्मला सिंह ने सम्मानित किया, इसी क्रम में कानपुर की कुल '21 महिला विभूतियों' को कला, संगीत, थियेटर, शिक्षा, स्वास्थ्य सामाजिक कार्य इत्यादि कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दर्शकों को भा गई बनारस के कलाकारों ने तबले और घुँघरू की बेहतरीन जुगल बन्दी कर के दर्शको को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया जबकि ग्रेस इन्टरटेरमेनट के कलाकारों ने गीतों से शमा बाधां।

संस्था के अध्यक्ष रतन कुमार श्रीवास्तव ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताया। अंत में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए व्यक्तियों को धन्यवाद व्यापित किया। 

टिप्पणियाँ