न्याय धारा/कानपुर नगर। बुधवार 11मार्च 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी (शीतलाष्टमी), बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय, कानपुर नगर की सचिव श्रीमती सुदेश कुमारी द्वारा बताया गया कि जिला जज / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनमोल पाल, महोदय की अध्यक्षता में दिनांक-14 मार्च 2026 (दिन- शनिवार) को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद- न्यायालय, कानपुर नगर में किया जा रहा है।
माननीय जिला जज द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट गण, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं समस्त बैंक अधिकारीगण की बैठक अपर जिला जज / नोडल अधिकारी श्रीमती रश्मी सिंह की अध्यक्षता में की गयी।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुदेश कुमारी द्वारा बताया गया कि बैठक में उपस्थित अधिकारीगण द्वारा अंग्रेजी कैलेंडर वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने हेतु बैंक वसूली, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबल नेटवर्क सम्बन्धी प्रकरण, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थानों से सम्बन्धित प्रकरण, दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस के मामले, जनोपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से सम्बन्धित प्रकरण, राजस्व / चकबन्दी / श्रम वाद, चालानी वाद व शामनीय प्रकृति के फौजदारी वाद व रेवेन्यू वादों को चिन्हित किया गया है।

addComments
एक टिप्पणी भेजें