न्याय धारा/कानपुर नगर। शुक्रवार 06मार्च 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की तृतीया, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा० सदस्य पूनम द्विवेदी एवं अनिता गुप्ता द्वारा दिनांक 11 मार्च, 2026 को जनपद कानपुर नगर में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा।
महिला जनसुनवाई सर्किट हाउस के सभागार में दिनांक 11 मार्च, 2026 को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी, जिसमें महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई कर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महिला कल्याण से संबंधित संचालित योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही महिला एवं बाल पोषण से जुड़े विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
जनपद की महिलाएं अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उक्त जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर सकती हैं।
addComments
एक टिप्पणी भेजें