Customised Ads
होली का पर्व भारतीय संस्कृति में प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक- प्रो0 विनय कुमार पाठक

न्याय धारा/कानपुर नगर। शनिवार 07मार्च 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, चैत्र मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में शनिवार को होली के पावन अवसर पर “होली मिलन 2026” कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया।

विश्वविद्यालय परिसर स्थित रोज गार्डन में आयोजित इस समारोह में कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक और वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक ने विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों का गुलाल लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के शिक्षकों, छात्रों ने होली से जुड़े पारंपरिक गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को रंगीन और उल्लासपूर्ण बना दिया। पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक  ने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली का पर्व भारतीय संस्कृति में प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विश्वविद्यालय परिवार के बीच आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देते हैं तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी लिया।

टिप्पणियाँ