कानपुर नगर। शनिवार 14फरवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी, शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। क्रीड़ा भारती एवं छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज “Run for Ram” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कानपुर नगर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 600 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में रौनक (BPES) एवं कृति कमल (MPED) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि टीना (BPES) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ₹3000/- तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹2000/- की पुरस्कार धनराशि प्रदान की गई।
यह आयोजन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता, अनुशासन एवं राष्ट्रभावना को प्रोत्साहित करना था। आयोजन की सफलता में शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

addComments
एक टिप्पणी भेजें