कानपुर नगर। गुरुवार 05फरवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। संरक्षण परिवार व सेकंड इनिंग विमेन थिएटर की कार्यकारिणी ने, न्यू जर्सी से कानपुर पधारे, एनआरआई कपिल वार्ष्णेय से एक शिष्टाचार भेंट स्वरूप नगर स्थित, GUESTO रेस्टोरेंट में आयोजित की।
SIWT की महामंत्री रुपीना मिश्रा द्वारा शॉल भेंट,व श्री निगम द्वारा ब्रोच लगाकर उनका स्वागत किया गया। संरक्षण प्रमुख अन्नू आर गोयल ने परंपरा अनुसार उन्हें पौधा भेंट किया। सुमन निगम व सरिता द्विवेदी द्वारा श्रीमती निधि वार्ष्णेय (पत्नी श्री कपिल वार्ष्णेय) के लिए अंग वस्त्र व हस्त निर्मित उपहार भेंट किए गए।
कपिल संरक्षण व सेकंड इनिंग विमेन थिएटर की सदस्य ,सुनीता दिनेश वार्ष्णेय के पुत्र हैं। अत्यंत पारिवारिक माहौल में यह शिष्टाचार भेंट व स्वागत समारोह संपन्न हुआ। सभी सदस्यों में अपना आशीर्वाद व शुभकामनाएं निधि व कपिल को प्रेषित की। कपिल ने भविष्य में कला के प्रति समर्पण व सहयोग का आश्वासन देते हुए सभी के चरण स्पर्श करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

addComments
एक टिप्पणी भेजें