Customised Ads
चौपाल लगाने से कम हुआ शिकायतों का भार

कानपुर नगर। शुक्रवार 06फरवरी 2026 (सूत्र/सूवि /पीआईबी) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की पंचमी, शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर के नेतृत्व में शासन की मंशा ‘‘गांव की समस्या, गांव में समाधान‘‘ के अनुरूप जनपद में आई0जी0आर0एस0 के माध्यम से प्राप्त होने वाली सर्वाधिक शिकायतों वाली 10 ग्रामों (प्रत्येक विकास खण्ड से 01) को चिन्हित करते हुए आज दिनांक 06-02-2026 को जन चौपाल का आयोजन किया गया। 

मंशा के अनुरूप जन चौपालो में बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। आयोजित चैपालो में शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा विस्तृत वर्णन, आवेदन का तरीका तथा ग्राम में योजनान्तर्गत हुयी प्रगति से उपस्थित जन समुदाय को अवगत कराया। 

जन चौपाल में साफ-सफाई अभियान, ग्राम पंचायत में कराये गये कार्यों के निरीक्षण, मनरेगा के कार्य, मजदूरी भुगतान, महिला मेट, समूह की गतिविधियां, पंचायत विभाग द्वारा वित्त आयोग की धनराशि से कराये गये समस्त कार्य, ग्राम पंचायत में लगायी गयी लाईटों, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, जल निकासी, नाली, सड़क/सम्पर्क मार्ग, गौ आश्रय स्थल, स्कूल भवन, स्कूल संचालन, एम०डी०एम०, सिंचाई व्यवस्था (नहर/नलकूप), संचारी रोग, टीकाकरण, राशन वितरण, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, हर घर नल से जल, आंगनवाड़ी एवं ए०एन०एम० सेंटर का निरीक्षण, वृद्धा, निराश्रित एवं विकलांग पेंशन तथा छात्रवृत्ति का सत्यापन आदि का कार्य भी नोडल अधिकारियों द्वारा किया गया। सभी नोडल अधिकारियों द्वारा विकास खण्डों में अन्नप्रासन एवं गोद भराई कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया गया। 

कल्यानपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बगदौदी बांगर में कुल प्राप्त 04 शिकायतों के सापेक्ष 04 का मौके पर निस्तारण, सरसौल विकास खण्ड की ग्राम पंचायत तिलशहरी बुजुर्ग में कुल प्राप्त 03 शिकायतों के सापेक्ष 02 का मौके पर निस्तारण, भीतरगांव विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चिरली में 02 शिकायतों के सापेक्ष 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ, घाटमपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत डोभा में कुल प्राप्त शिकायतों 13 के सापेक्ष 05 का निस्तारण, पतारा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत खेमपुर में प्राप्त कुल शिकायतों 07 के सापेक्ष 05 का निस्तारण, विधनू विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कठोंगर में प्राप्त कुल शिकायतों 01 के सापेक्ष 01 का निस्तारण, चैबेपुर की ग्राम पंचायत बिसुनपुर में कुल प्राप्त शिकायत 05 के सापेक्ष 02 का निस्तारण, विकास खण्ड बिल्हौर की ग्राम पंचायत कमसान में कुल प्राप्त 12 शिकायतों के सापेक्ष 10 का मौके पर निस्तारण, विकास खण्ड शिवराजपुर की ग्राम पंचायत काकूपुर सीताराम में कुल प्राप्त 03 शिकायतों के सापेक्ष का मौके पर 03 शिकायत किया गया तथा ककवन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मनावा बिल्हौर में कुल प्राप्त 12 शिकायतों के सापेक्ष 06 का मौके पर निस्तारण किया गया।

इस प्रकार जनपद की 10 ग्राम पंचायतों में कुल 62 प्राप्त शिकायतों के सापेक्ष 40 का मौके पर निस्तारण कराया गया। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से खाते में नियमित पेन्शन न आने, जल निकासी, मार्ग निर्माण, कूड़ा निस्तारण, राजस्व, विद्युत, पाइप पेयजल, सड़क मरम्मत, राजस्व विभाग की खतौनी में सुधार कराये जाने के प्रकरण तथा आवास मांग से जुडी शिकायतें प्राप्त हुयी।

टिप्पणियाँ