Customised Ads
आईआईटी इन्क्यूबेशन सेंटर का दौरा छात्रों को नवाचार, उद्यमिता और उद्योग-शिक्षा सहयोग के व्यावहारिक ज्ञान देने वाला - निदेशक प्रो सुधांशु पांडया

न्याय धारा/कानपुर नगर। शुक्रवार 20फरवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की तृतीया, बसंत ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के विद्यार्थियों द्वारा कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक जी के मार्गदर्शन में आईआईटी इन्क्यूबेशन सेंटर का दौरा किया। इंडस्ट्रियल विजिट का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो सुधांशु पांडया अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अंशु यादव एवं प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ सिधांशु राय द्वारा किया। गया।

निदेशक प्रो सुधांशु पांडया ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को नवाचार, उद्यमिता और उद्योग-शिक्षा सहयोग के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।

निदेशक एलुमनाई डॉ सिधांशु राय ने कहा, "हमारे एमबीए छात्रों के लिए यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रही, इससे उन्हें नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान मिला और वे उद्योग के विशेषज्ञों के साथ जुड़ने में सक्षम हुए।

आईआईटी इन्क्यूबेशन सेंटर में, छात्रों ने विभिन्न स्टार्टअप्स और नवाचार परियोजनाओं को देखा और उनके संस्थापकों के साथ बातचीत की। उन्होंने सेंटर की सुविधाओं और संसाधनों का उपयोग करके नवाचार को बढ़ावा देने के तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इनक्यूबेशन सेंटर के पीयूष मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को नवाचार की जानकारी दी , डॉ राहुल अग्रवाल एवं डॉ गौरी सिंह फैकल्टी प्रतिनिधि के रूप में इंडस्ट्रियल विजिट का नेतृत्व किया।

उक्त अवसर पर सहायक निदेशक डॉ सुदेश श्रीवास्तव प्रो नीरज सिंह निदेशक कैंपस एलुमनाई डॉ विवेक सचान डॉ अर्पणा कटियार डॉ चारु खान, डॉ प्रशांत त्रिवेदी मनोज कुमार  सोनम गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ