Customised Ads
डॉक्टरेट की उपाधि से समाजसेविका सिमरन कौर को सम्मानित किया गया

न्याय धारा/कानपुर नगर। सोमवार 16फरवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी, शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर।  नई दिल्ली की वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन (Government affiliated) द्वारा आयोजित ऑर्नरीरी डॉक्टरेट अवार्ड सेरेमनी में डॉक्टर के सम्मान से सुख सिमरन फाउंडेशन ट्रस्ट की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री सिमरन कौर को उनकी 12 वर्षों से लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया गया ।

यह ऑर्गेनाइजेशन शिक्षा कला एवं अन्य क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करती है। मुख्य अतिथि के रूप मे भारतीय सिने स्टार गुलशन ग्रोवर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे डीसीपी अजय भाटिया जी द्वारा सिमरन कौर जी को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ