कानपुर नगर। बुधवार 04फरवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की तृतीया, शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के दूसरे चरण में मतदाता बनने से वंचित रह गए लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए भाजपा दक्षिण जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी 169 शक्तिकेंद्रों पर हेल्प डेस्क लगाकर लोगों से मतदाता फार्म भरवाए गए।
एसआईआर अभियान के अंतर्गत बुधवार को भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने छावनी विधानसभा में हेल्प डेस्क लगाकर लोगों से मतदाता फार्म भरवाए। भाजपा प्रदेश महामंत्री, एमएलसी एवं क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता सुबह 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक हेल्प डेस्क पर मौजूद रहे और आए मतदाता फार्मों के साथ संलग्न एक एक दस्तावेज की जांचकर कर बीएलओ के पास जमा कराए। हेल्प डेस्क लगने से लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। काफी संख्या में लोगों ने भरे हुए फार्म 6 और 8 भरकर हेल्प डेस्क के माध्यम से जमा कराए।
हेल्प डेस्क में भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए स्वयं ऑनलाईन फार्म 6 भरकर पंजीकरण किया। शिवराम सिंह ने मतदाता बनने से वंचित रह गए लोगों के फार्म 6 भरवा कर बीएलओ के पास जमा कराए। इसके अलावा सभी जिला पदाधिकारियों ने अपने आपने प्रभार वाले शक्ति केंद्रों पर मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदाता बनने से वंचित रह गए लोगों के फार्म 6 भरवाकर बीएलओ के पास जमा कराए। पार्टी का फोकस एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर है।
एसआईआर अभियान की निगरानी के लिए सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, आयोग के सदस्य के अलावा प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को एक एक शक्ति केंद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।भाजपा दक्षिण मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों को 6 फरवरी तक अपने प्रभार वाले शक्ति केंद्र पर नियमित प्रवास करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से प्रतिदिन रिपोर्टिंग ली जा रही है।
प्रमुख रूप से राम बहादुर यादव, जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला, अनुराग शुक्ला, संजीव बेरी, शिवम मिश्रा, एलबी पटेल, विक्की मुरजानी ,अर्जुन बेरिया, अरविंद वर्मा, आदि मौजूद रहे।


addComments
एक टिप्पणी भेजें