न्याय धारा/कानपुर नगर। मंगलवार 17फरवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या, शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल और बिजनेस मैनेजमेंट में माननीय कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक जी के मार्गदर्शन में वार्षिक महोत्सव मिस्टिका का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ उद्यमी बलराम नरूला उद्यमी अतुल सेठ निदेशक प्रो सुधांशु पांडया एवं मनाली तिवारी द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि बलराम नरूला ने कहा सांस्कृतिक महोत्सव संस्थान में उल्लास का माहौल पैदा करते हैं एवं विद्यार्थियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि अतुल सेठ ने कहा आज का दौरा उद्यमिता का दौर है और हमें शिक्षा के साथ-साथ उद्यमिता को बढ़ावा देना चाहिए। निदेशक प्रो सुधांशु पांडया ने कहा संस्थान हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु तत्पर रहता है। आज के कार्यक्रम के दौरान क्विज क्राफ्टिंग स्टार्टअप आईडियाज, स्टोरी टेलिंग इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित हुई । मोटिवेशनल स्पीकर यश तिवारी का भी एक सेशन आयोजित किया गया। संयोजक वारशी सिंह ने बताया कि कानपुर के लगभग 10 से अधिक मैनेजमेंट कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
संयोजक अर्पणा कटियार ने कहा कि कल 18 फरवरी को भी सुबह से ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कार्यक्रम का संचालन गौरी सिंह द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अंशु यादव सहायक निदेशक डॉ सुदेश श्रीवास्तव डॉ चारु खान डॉ सिधांशु राय, डॉ विवेक सचान, डॉ प्रशांत त्रिवेदी,.......... समृद्धि इत्यादि उपस्थित रहे।

addComments
एक टिप्पणी भेजें