Customised Ads
भाजपा जिलाध्यक्ष ने मतदाता हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण

कानपुर नगर। गुरुवार 05फरवरी 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, शिशिर ऋतु २०८२ कालयुक्त नाम संवत्सर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा कानपुर दक्षिण जिले के सभी 169 शक्ति केंद्रों पर मतदाता हेल्प डेस्क लगाई गई।

गुरुवार को भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कानपुर दक्षिण जिले के अंतर्गत आने वाली किदवई नगर, छावनी और महाराजपुर विधानसभाओं के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को युद्ध स्तर पर चलाकर हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बताया कि जिले की आईटी टीम सभी हेल्प डेस्क पर पहुंच कर नव मतदाताओं एवं युवाओं को ऑनलाइन फार्म 6 भरने के लिए लगातार प्रशिक्षित कर रही है।

विधायक महेश त्रिवेदी और भाजपा दक्षिण के प्रवासी क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी किदवई नगर विधानसभा के ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल और लल्लू जूनियर स्कूल शक्ति केंद्र पर मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर फार्म 6 भरवाए।

इस मौके पर राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला,आशा पांडेय, स्नेहलता तिवारी ,संजीव बेरी, शिवम मिश्रा, अर्जुन बेरिया,एलबी पटेल, दीपांकर मिश्रा, बिट्टू परिहार विनीत दुबे दीपू पासवान आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ